इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए पहला आवश्यक नियम क्या होना चाहिए?

मित्र,


यदि आप इक्विटी cash के ट्रेडर हैं और आपकी निवेश राशि 30,000 से 50,000 के बीच है।

1)बस दिए गए शेयर की खरीदारी करें यदि स्क्रिप्ट वैल्यू निम्नाकित है।

स्क्रिप्ट वैल्यू: 100-300 , शेयर संख्या: 100

स्क्रिप्ट वैल्यू: 301-600 , शेयर संख्या: 75

स्क्रिप्ट वैल्यू: 601-1000 , शेयर संख्या: 50

स्क्रिप्ट वैल्यू: 1001-1500 , शेयर संख्या: 30

स्क्रिप्ट वैल्यू: 1501-2500 शेयर संख्या: 15-20

(यह 30,000-50,000 निवेश राशि को ध्यान में रखकर सलाह दिया गया है। यदि आपका निवेश इससे अधिक है तो आप इसी अनुपात में शेयर की संख्या बढ़ा सकते हैं।)

2) निवेश से पहले हमें जोखिम का अंदाजा होनी चाहिए।

3)किसी भी ट्रेड को बिना स्टॉप लॉस आर्डर के न लें।

4)अत्यधिक ट्रेड से बचें। यदि आपको बहुत ज्यादे ट्रेड लेनी है तो भी 4 से ज्यादे पोजीशन न लें। कोशिश करें कि ज्यादे से ज्यादे 2 ट्रेड लेनी है क्योंकि आप जितनी कम ट्रेड लेंगे विश्लेषण और अनुशासन उसी अनुपात में रहेगी।

5) बाजार बिडिंग पर चलती है न कि भावनाओं पर। इसलिए इस भावना के साथ कभी भी न रहें कि शेयर मूल्य वापिस आपके ट्रेंड के साथ आ जायेगा।

0048

Comments

Popular posts from this blog

क्या राकेश झुनझुनवाला ने सच में 5 हजार रूपयों को शेयर मार्केट में निवेश कर के 46 हजार करोड़ रुपए में बदल दिया ?